News India Live, Digital Desk: Heavy rains wreak havoc in Northeast : पूर्वोत्तर भारत के असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक व्यक्ति का वीडियो ट्वीट किया है, जो उफनते हुए जलाशय के ऊपर पुल पार कर रहा है। मंत्री ने व्यक्ति को सावधान रहने को कहा और कहा कि सरकार बारिश से प्रभावित अरुणाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश में दुनिया में सबसे ज़्यादा मॉनसून की बारिश होती है। मुझे यह वीडियो मिला जिसमें एक व्यक्ति भारत, चीन और म्यांमार सीमा के त्रिकोणीय जंक्शन के पास अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में पारंपरिक हैंगिंग ब्रिज पार कर रहा है। कृपया सावधान और सुरक्षित रहें। सरकार आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।”
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर मानसून के कारण बाढ़ की चपेट में है। नदियाँ उफान पर हैं और तटबंध टूट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बाढ़ से लगभग 19,000 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सरकार ने इंफाल ईस्ट में 31 राहत शिविर खोले हैं, जहाँ अपने घरों से निकाले गए लोग रह रहे हैं। राज्य में बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित जिले हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र हैं। इसके अलावा सेनापति जिला भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 4 दिनों में राज्य में 47 भूस्खलन हुए हैं।
राज्य की राजधानी इंफाल के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आई हैं। चेकोन इलाके में इंफाल नदी के उफान पर आने के बाद दफ्तरों, स्वास्थ्य सुविधाओं और ऑल इंडिया रेडियो के परिसर में जलभराव हो गया। राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर में पानी घुसने के बाद मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाना पड़ा।
स्थानीय लोग बचाव और राहत कार्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों की मदद कर रहे हैं।
असम में बाढ़ से 10 लोगों की मौतअसम में बाढ़ के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से पांच की मौत गुवाहाटी में भूस्खलन के कारण हुई। राज्य के 20 जिलों में कुल 4 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य की नदियां उफान पर हैं और पूर्वोत्तर राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और भी खराब हो सकती है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क मार्ग, रेलवे और नौका सेवाएं प्रभावित हुई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के सीएम से फोन पर बात कर राज्य के हालात का जायजा लिया था।
गुवाहाटी के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और यातायात प्रभावित हुआ है। राज्य प्रशासन ने कहा कि राहत सामग्री वितरित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जलभराव और बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित वितरण के लिए मच्छर भगाने वाली दवाइयाँ, मोमबत्तियाँ, सैनिटरी नैपकिन और शिशु आहार जैसी वस्तुओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
You may also like
दस लाख छात्रों की भीड़, आर्मी टैंक के नीचे दबकर कचुंबर बने लोग और 10 हजार मौतें... जब दुनिया ने देखी चीन की बर्बरता
आज का सिंह राशिफल, 4 जून 2025 : बिजनेस में यात्रा संभव, जीवनसाथी की सेहत का रखें ख्याल
रूस में डॉक्टर बनने क्यों जाते हैं भारतीय, क्या है यहां MBBS करने की वजह? रूसी प्रोफेसर ने खोला बड़ा 'राज'
Aaj Ka Ank Jyotish 4 June 2025 : मूलांक 5 वाले कार्यस्थल पर सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
आज का कर्क राशिफल, 4 जून 2025 : दिन रहेगा शुभ, बिजनेस में हर किसी पर न करें विश्वास