अगली ख़बर
Newszop

All Gujarat Ministers Resign : गुजरात के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

Send Push

नई दिल्ली। गुजरात में आज हुए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पूरे मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि मंत्रियों ने अपना इस्तीफा किसी नाराजगी या विरोध के चलते नहीं दिया है बल्कि ऐसा माना जा रहा है कि यह राज्य कैबिनेट विस्तार का हिस्सा है। 2027 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समीकरणों को साधते हुए राज्य सरकार अब कैबिनेट में नए चेहरों को जगह देने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व कल यानी शुक्रवार को नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

पहले ऐसी संभावना जताई गई थी कि कुछ मंत्री इस्तीफा देंगे और उनकी जगह पर कैबिनेट में नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा मगर अब सभी 16 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद यह तय हो गया है कि पूरी कैबिनेट ज्यादातर नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि पुराने मंत्रियों में किसी को भी नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन ज्यादातर मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मिलेंगे और मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे। इसके साथ ही सीएम राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की सूची भी देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

image

चर्चा यह भी है कि 16 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए अब लगभग 25 सदस्यों को इसमें शामिल किया जाएगा। बीजेपी अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी तरजीह देते हुए मंत्रिमंडल में संतुलन साधने का प्रयास करेगी। चर्चा है कि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी गुजरात सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही जीतू वाघाणी, जयेश राडडिया को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद गुजरात के मंत्रिमंडल में पहली बार फेरबदल किया जा रहा है।

The post All Gujarat Ministers Resign : गुजरात के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपा इस्तीफा, जानिए क्या है वजह appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें