Next Story
Newszop

UNESCO की लिस्ट में शामिल हुआ भारत का नाट्यशास्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता: जानें क्या है खास

Send Push
भारत की सांस्कृतिक धरोहर को मिली मान्यता




UNESCO: नाट्यशास्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता युनेस्को के 'मेमोरी आफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल


नई दिल्ली: भारत के नाट्यशास्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता को युनेस्को के 'मेमोरी आफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी युनेस्को ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से दी, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी खुशी व्यक्त की। इस रजिस्टर में कुल 74 नई प्रविष्टियों के साथ अब कुल 570 संग्रह शामिल हैं।




भारत की कुल प्रविष्टियां अब 14

नाट्यशास्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता के शामिल होने के बाद, अब भारत की कुल 14 प्रविष्टियां इस रजिस्टर में हो गई हैं।


ये भी पढ़ें: Kuwait ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सीट के लिए किया भारत का समर्थन



Loving Newspoint? Download the app now