इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक भयानक हादसा सामने आया है। इस घटना में 18 लोागों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां एक प्राइवेट बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आई गई। मलबे के नीचे दबने से बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बालूघाट के पास हुआ। जब मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया।
चपेट में आ गई बस
जानकारी के अनुसार मलबे के गिरने से पूरी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की दुर्घटना में मौत हो गई। इधर हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कहां हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बालूघाट के पास मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब यह दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक गिरे भूस्खलन के मलबे ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे के भारी दबाव से बस पूरी दब गई और खड्ड के किनारे जा गिरी। बस के अंदर सवार सभी यात्री मलबे के नीचे दब गए।
pc- hindustan
You may also like
RPSC RAS Result 2025 OUT: राजस्थान आरएएस मेंस रिजल्ट जारी, कटऑफ के साथ देखें रोल नंबर वाइज लिस्ट
क्या खतरे में है ऋषभ पंत की जगह, क्यों मिल रहा है साई सुदर्शन को मौका, गौतम गंभीर के राइट हैंड ने हर सवाल का जवाब दिया
कितने किलोमीटर पर बदलवाना चाहिए कार का इंजन ऑयल, लेट किया तो लगाएंगे मैकेनिक के चक्कर
केले के छिलके चेहरे के लिए: केले के छिलके फेंके नहीं! छिलके को चेहरे पर लगाएं और 7 दिनों में फर्क महसूस करें
अमेरिकी डॉलर में गिरावट 2025: कैसी लाचारी... डॉलर अपना मूल्य खो रहा है और डोनाल्ड ट्रम्प कुछ नहीं कर सकते!