इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के एक नामी आश्रम में चल रहे गंदे खेल का खुलासा जैसे जैसे हो रहा हैं लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आश्रम की हकीकत सामने आते ही कई लोगों की टेंशन बढ़ गई हैं। दिल्ली में 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चैतन्यानंद ने अपने संस्थान के महिला हॉस्टल में कैमरे लगवाए थे। इसके साथ ही वो छात्राओं को रात में अपने कमरे में आने के लिए मजबूर करता था और उन्हें अपनी विदेश यात्राओं पर भी साथ ले जाता था।
छात्रा ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि चैतन्यानंद ने उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था। पुलिस के सामने पेश हुई 32 में से 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, अश्ली मैसेज भेजने और उनसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं।
क्या क्या राज खुले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चैतन्यानंद ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसका खुलासा चैतन्यानंद के खिलाफ हुई एफआईआर में हुआ है। एफआईआर के अनुसार, चैतन्यानंद छात्राओं को देर रात अपने कमरे में आने के लिए दबाव बनाता था और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। एफआईआर में बताया गया है कि वो लड़कियों को लेकर विदेश यात्राओं पर भी जाता था। चैतन्यानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर में जिक्र है कि आरोपी एक छात्रा को उसका नाम बदलने के लिए भी मजबूर किया था। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चैतन्यानंद फरार चल रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
pc- india today
You may also like
ट्रंप के टैरिफ बम के कारण शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 6.60 लाख करोड़ स्वाहा
AUS U19 vs IND U19, 3rd Youth ODI: ब्रिसबेन में Team India ने 167 रनों से मैच, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
इस अनोखे गांव में पैदा होते` हैं हमशक्ल बच्चे, केरल ही नहीं लंदन के वैज्ञानिकों के लिए बना पहेली
LIC के निवेश वाले टाटा ग्रुप के इस स्टॉक पर निवेशकों की रहेगी नज़र, कंपनी ने सरकार के साथ की ₹2000 करोड़ की डील
मर्दों वाली लड़ाई लड़, कायर!, इतनी जल्दी नहीं मरूंगी, तुझे मार के मरूंगी, चंद्रशेखर पर बरसीं रोहिणी