इंटरनेट डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टीम को विश्व चैंपियन बननेपर बतौर इनाम राशि जमकर पैसा मिला है।
भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इसके बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है।
2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था। इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
pc- espncricinfo.com
You may also like

पश्चिम बंगाल में SIR शुरू मगर वोटरों में क्यों मची है 2002 की वोटर लिस्ट हासिल करने की आपाधापी

DDA Vacancy 2025 Last Date: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में 1700+ पदों पर सरकारी नौकरी, नजदीक आई लास्ट डेट

बिहार: वायरल वीडियो के बाद ललन सिंह पर मुक़दमा दर्ज, अनंत सिंह के लिए कर रहे थे प्रचार

UPI in Malaysia: यूपीआई के 'नवरत्न' पूरे... अब इस एशियाई देश में शुरू हुई सर्विस, भारतीय यात्री आसानी से कर सकेंगे पेमेंट

Siddaramaiah And DK Shivkumar: कर्नाटक में खेल होगा!, सीएम सिद्धारामैया बोले- बिहार चुनाव के बाद कैबिनेट में बदलाव करेंगे; डीके शिवकुमार के भी दिल्ली जाने की चर्चा




