इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रताप सिंह खाचरियावास के यहां हुई ईडी की रेड के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने लिखा, पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई निंदनीय है, साल 2020 में, राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास के समय, भाजपा का मुखरता से विरोध करने पर खाचरियावास से ईडी ने 7-8 घंटे लंबी पूछताछ की थी। अब फिर से ईडी ने दस्तक दे दी है।
गहलोत ने आगे लिखा, विधानसभा चुनाव से पूर्व हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर और तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश हुडला के घर भी राजनीतिक उद्देश्य से ईडी ने छापे मारे थे, तब भी ईडी एक्सपोज हुई थी, अब केंद्रीय जांच एजेंसियों की विपक्ष के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई से किसी को भी अचंभा नहीं होता है।
उन्होंने आगे लिखा इन एजेंसियों का पूरा राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है और आम जनता के बीच भी यह साफ होता जा रहा है कि कांग्रेस के नेताओं को राजनीतिक लाभ के लिए टारगेट किया जाता है।
PC- Mint
You may also like
पलामू में पत्नी और बच्ची की हत्या का मामला, आरोपी फरार
IPL 2025: MI से हार के बाद टूट गए थे इशान किशन, हार्दिक पांड्या ने दिया सहारा
मुंबई में 20 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा ऊंटों का काफिला, नौ की मौत
महिला पर से गुज़री ट्रेन: चमत्कारिक बचाव की कहानी