भारत ने एक और सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। यह कदम डिजिटल स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके तहत सरकार ने मिसइन्फॉर्मेशन और भारत विरोधी प्रचार को रोकने के लिए कार्रवाई की है। क्यों हुई यह कार्रवाई?
भारत सरकार ने 27 अप्रैल 2025 को आदेश जारी कर उन यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया, जो भारत के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे थे। इन चैनलों के कुल सब्सक्राइबर्स 63.08 मिलियन (6.3 करोड़ से ज्यादा) हैं। यह प्रतिबंध सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लगाया गया।
? ब्लॉक किए गए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल1 | Dawn News | 1.96M |
2 | Irshad Bhatti | 827K |
3 | SAMAA TV | 12.7M |
4 | ARY NEWS | 14.6M |
5 | BOL NEWS | 7.85M |
6 | Raftaar | 804K |
7 | The Pakistan Reference | 288K |
8 | Geo News | 18.1M |
9 | Samaa Sports | 73.5K |
10 | GNN | 3.54M |
11 | Uzair Cricket | 288K |
12 | Umar Cheema Exclusive | 125K |
13 | Asma Shirazi | 133K |
14 | Muneeb Farooq | 166K |
15 | SUNO HD | 1.36M |
16 | Razi Naama | 270K |
? कुल सब्सक्राइबर्स: 63.08 मिलियन
?? व्यक्तिगत यूट्यूबर्स पर भी कार्रवाईसिर्फ न्यूज चैनल ही नहीं, कुछ व्यक्तिगत यूट्यूबर्स पर भी बैन लगाया गया है। इन यूट्यूबर्स में शामिल हैं:
-
मुनीब फारूक
-
रजी नामा
-
अस्मा शिराजी
-
उमर चीमा एक्सक्लूसिव
इन सभी पर आरोप है कि ये अपने वीडियो के माध्यम से गलत जानकारी और भ्रामक नैरेटिव फैला रहे थे।
भारत की यह डिजिटल स्ट्राइक ना सिर्फ प्रोपेगेंडा पर लगाम लगाने का प्रयास है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश भी है कि डिजिटल स्पेस में देशविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम डिजिटल संप्रभुता की रक्षा के लिए अहम माना जा रहा है।
You may also like
Renault Boreal: Seven-Seater Duster Successor to Launch in India by 2027
चाणक्य नीति : पति इस चीज की मांग करे तो पत्नी कभी इनकार न करें, बिना शर्म दें ⤙
ATM Interchange Fees Hike: एटीएम से कई बार कैश निकालते हैं तो 1 मई से कटेगी आपकी जेब, बचने का तरीका जानने के लिए पढ़ें ये खबर
Mustard prices rise: किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ने एसबीआई के साथ साइन किया एमओयू, 18 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा