Next Story
Newszop

IPL 2025: आज धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शुभमन गिल

Send Push

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आज जीतने वाली टीम फाइनल के लिए दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

आज के मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास एक मामले में एमएस धोनी को पीछे छोडऩे का मौका होगा। अगर वह आज अर्धशतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में पहले नंबर पर अभी सुरेश रैना हैं। सुरेश रैना ने आईपीएल प्लेऑफ की 24 पारियां खेलकर 714 रन बनाए हैं।

प्लेऑफ में क्वालीफायर और एलिमिनेटर के अलावा फाइनल भी शामिल होता है। चेन्नई सुपरकिंग्स का पांच बार आईपीएल खिताब जिताने में सुरेश रैना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी प्लेऑफ की 23 पारियों में 523 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। अब शुभमन गिल के पास धोनी को पीछे छोडऩे का मौका है।

शुभमन गिल केवल दस पारियों में ही बना चुके हैं इतने रन
शुभमन गिल आईपीएल प्लेऑफ की 10 पारियों में 474 रन बना कर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। अब शुभमन गिल आज केवल 50 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। फॉफ डुप्लेसिस 15 पारियों में 390 रन बनकर इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। अगर गुजरात आज जीत जाती है तो उसे इसके बाद दो मैचों में ओर खेलने का मौका मिल सकता है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now