इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को जिंदा पाया गया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।
खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिलने के कारण केवल 13 लोगों को ही बचाया जा सका है। वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस में चोरी हुए 24 लाख के जेवरात बरामद, एक गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

घाटशिला उपचुनाव: हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल की पहली परीक्षा, JMM की जीत का अंतर बढ़ेगा या BJP की रणनीति होगी सफल

Telusu Kada: OTT पर आने वाली रोमांटिक ड्रामा की कहानी और कास्ट

90 के दशक के बाद अब शान के साथ भजनों को गाना भावनात्मक रूप से बेहद खास : सोनू निगम

इस कारणˈ लड़कों को पसंद आती हैं बड़ी उम्र की महिलाएं, क्लिक करके जाने पूरी खबर﹒





