जयपुर को छोटा काशी माना जाता है। यहां आपको हर कदम पर शिवालय देखने को मिलेंगे। इन्हीं मंदिरों में से एक है बनीपार्क स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर। इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन होते हैं। इसका इतिहास काफी चमत्कारी है, इसलिए भक्तों ने इस मंदिर का नाम चमत्कारेश्वर रख दिया।
मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति ने मंदिर के बारे में बताया कि यह शिवालय करीब 60 साल पुराना है। 60 साल पहले भादो महीने में एक देशी गाय के थन से अचानक दूध की धारा बहने लगी थी। उस समय स्थानीय लोगों की इस पर नजर पड़ी और भगवान के प्रति आस्था की भावना के चलते मंदिर का निर्माण कराया गया। तब से मंदिर में नियमित सेवा पूजा और बड़े आयोजन होते रहते हैं। जयपुर के इस खास मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है।
मंदिर में भोलेनाथ अपने परिवार के साथ विराजमान हैं। सबसे खास बात यह है कि मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप भी विराजमान किए गए हैं। आप यहां आकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर यहां मेला लगता है। इस मंदिर में आने वाले भक्तों ने बताया कि वे कई पीढ़ियों से इस मंदिर में आते रहे हैं। यहां आने के बाद भक्तों के जीवन में चमत्कार हुए हैं। लोग अपनी मनोकामना पूरी होने पर यहां प्रसाद चढ़ाते हैं। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं।
You may also like
डॉक्टरों की भी हुई बोलती बंद.बालों को दोगुना तेजी से बढ़ाने वाले इस उपाय को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन, जानें बनाने का तरीका?
पति-पत्नी के बीच सड़क पर हंगामा: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
आगरा में ससुर ने बहू की हत्या, गांव में दहशत का माहौल
बासी होने पर 'अमृत' बन जाती हैं ये 5 चीजें, जरूर करें अपनी डाइट में शामिल
1 मिनट तक जुबान पर ऐसे लगाएं चम्मच.. हर बीमारी की मिल जाएगी खबर