पटना, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (आईएनडीआईए) की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को पटना में समापन हो जायेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक के लिए प्रस्थान कर गए हैं।
राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर आज सुबह उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता का भी राजेश राम ने स्वागत किया। 16 दिवसीय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज पटना में संपन्न होगी।
गांधी मैदान में बापू (महात्मा गांधी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च की शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी की इच्छा उच्च न्यायालय के निकट आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च के समापन का है, लेकिन प्रशासन ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी है। इसका कारण उच्च न्यायालय का आदेश है।
अदालत के आदेश के अनुसार डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस आंबेडकर पार्क तक मार्च के लिए अडिग है। वहां राहुल और तेजस्वी आदि की इच्छा नुक्कड़-सभा को संबोधित करने की भी है। महागठबंधन के स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी है। गांधी मैदान से लेकर आंबेडकर पार्क तक होर्डिंग-बैनर टांग दिए गए हैं।
दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है।
तीन दिन पहले कांग्रेस और भारतीय मजता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हो चुका है। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में मार्च से अतिरिक्त तनाव की आशंका प्रबल है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट भी जारी किया है। गांधी मैदान के चारों ओर आटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक है।
जारी——-
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
You may also like
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: महिलाओं को बड़ा तोहफा! ₹10,000 सीधे खाते में, लेकिन क्या है ये योजना?
'हार्दिक- जितेश पहले से ही मौजूद हैं... के लिए जगह कहां है?', आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी एशिया कप 2025 में बेंच पर बैठ सकता है यह खिलाड़ी
`यदि` आप भी रेस्टोरेंट में शौक से खाते हैं तंदूरी रोटी तो संभल जाए, इसकी सच्चाई डराने वाली है
रेलवे पर उठे सवाल: सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस का विस्तार फारबिसगंज तक क्यों नहीं?
(राउंड अप) हिमाचल में बारिश का कहर: 355 मौतें, 49 लापता, 1208 सड़कें ठप, 3787 करोड़ का नुकसान