रांची, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्य क्ष सुदेश महतो ने पार्टी के केंद्रीय समिति और रांची महानगर का विस्तार किया है. पार्टी की ओर से Monday को केंद्रीय समिति और रांची महानगर के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी.
पार्टी के केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों में ज्ञान सिन्हा – केंद्रीय प्रवक्ता, रोशन लाल यादव (बंटी यादव)- केंद्रीय सचिव, कुंजलाल प्रजापति- केंद्रीय सचिव, मानिक चंद्र महतो- केंद्रीय सचिव, दुबराज महतो- केंद्रीय सचिव, रमेश गुप्ता,– केंद्रीय सदस्यर, बिरेंद्र प्रसाद- केंद्रीय सदस्य , आकाश भाटिया- केंद्रीय सदस्य, राकेश सिंह- केंद्रीय सदस्य , अभिषेक साहु-केंद्रीय सदस्य , डॉ रोहित महतो- केंद्रीय सदस्यर, वहीं डॉ अमित साहु-जिला उपाध्यक्ष, रांची, अनुराग पांडेय-जिला उपाध्यक्ष धनबाद, अनूप साह-सोशल मीडिया प्रभारी, रामगढ, अनिल सिंह- सोशल मीडिया प्रभारी, हजारीबाग, नफिल इमरोज- सोशल मीडिया प्रभारी, हजारीबाग, सरफराज खान को प्रखंड प्रभारी, बरही बनाया गया है.
युवा आजसू के प्रदेश अध्यक्ष बने अमित
वहीं अमित यादव को पार्टी पार्टी के युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं संजय साहु को युवा इकाई का प्रदेश प्रवक्ता, विकाश सिंह को प्रदेश संयोजक, युवा ईकाई, वरूण यादव को युवा इकाई का सोशल मीडिया प्रभारी, मोहम्मद शाहिद को युवा आजूस का उपाध्यक्ष और किशोर मंडल को युवा इकाई का प्रवक्ता बनाया गया है.
डॉ अभिषेक झा को रांची महानगर का उपाध्यक्ष, कौशल तिवारी, सुमित शर्मा और मो दानिश खान को रांची महानगर का सचिव बनाया गया है.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पीएम मोदी ने संवैधानिक मूल्यों के साथ किया है राष्ट्र का मार्गदर्शन: संजय उपाध्याय
मप्रः समारोह में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव तो नाराज हुए संत, वीडियो कॉल कर मांगी माफी
छिंदवाड़ाः राज्य स्तर से गठित औषधि निरीक्षक टीम द्वारा कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध में कार्रवाई
दुनिया के सबसे बड़े ठग: बुद्धिमत्ता का दुरुपयोग
रोहित शर्मा की फिटनेस देख हैरान हुए फैंस, BCCI के अवॉर्ड शो में हिटमैन ने लूटी सारी लाइमलाइट, सैमसन और अय्यर भी हुए शामिल