अगली ख़बर
Newszop

कर्मयोगी एवं जुझारू नेता हैं सिद्धार्थ नाथ : संजय गुप्ता

Send Push

Prayagraj, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . Uttar Pradesh सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिमी से भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह जुझारू एवं कर्म योगी नेता हैं . यह बात बुधवार को सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा Prayagraj महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही. उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ नाथ सिंह मृदु भाषी, संगठन के प्रति समर्पित सहज एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं l

Uttar Pradesh सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के 62 वें जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर उनके स्वस्थ रहने की मंगल कामना करते हुए खुल्दाबाद मंडल राजरूपपुर मंडल तथा प्रीतम नगर मंडल गंगा पट्टी एवं जमुना पट्टी मंडल में मनाया गया l जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर पश्चिम के सभी पांच मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, उन्होंने आगे बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम पूर्ण होने पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने बाजारों में निकालकर जनता एवं दुकानदारों को जागरुक करते हुए जीएसटी के प्रति भी जागरूक किया जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता राजू राय, डॉक्टर शैलेश पांडे, राजेश गोंड, मंडल अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा, मंडल अध्यक्ष पारस श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, पार्षद मिथिलेश सिंह, गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता राम प्रकाश सिंह विक्रम सिंह नवनीत कुमार श्रीवास्तव घनश्याम गुप्ता कृष्ण गुप्ता अजय श्रीवास्तव मनोज कुशवाहा विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव से मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा सतीश प्रजापति शिव शंकर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें