जयपुर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। इनमें से चार को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पिता और उनकी छह वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे हुआ। मलबे में दबे प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल हुई है, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह तीनों शुक्रवार रात से मलबे में दबे थे और शनिवार सुबह करीब सात बजे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाले जा सके। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह हवेली काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी, जो चूने से बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि हवेली में करीब 20 लोग किराये पर रहते थे, जो सभी पश्चिम बंगाल से आकर यहां बसे थे।
हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रातभर चला अभियान सुबह तक जारी रहा। मौके पर एसीपी माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थानाधिकारी सुभाष कुमार और सुभाष चौक थानाधिकारी लिखमाराम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran)
You may also like
ZIM vs SL 3rd T20 Prediction: जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका! यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी
कंप्यूटर की लिखावट` भी हो जाए फेल इस लड़की की हैंडराइटिंग दुनिया में सबसे सुंदर देखते ही हो जाएगा प्यार
फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2026 : पुर्तगाल की जीत में चमके रोनाल्डो, इन देशों ने अपने नाम किए मुकाबले
Oral Hygiene : रात को ब्रश करने में आता है आलस? आप अपनी नींद के साथ ये खिलवाड़ कर रहे हैं
गणेश विसर्जन यात्रा में खून से सनी मेरठ की सड़क, डीजे की शोर के बीच सेल्समैन को चाकुओं से गोद डाला